भव्य कलश शोभा यात्रा में शामिल हुए 501 कन्याएं, 72 घंटे का अखंड अष्टयाम के आयोजन का हुआ शुभारम्भ

नगर परिषद बीहट के वार्ड 06 हाजीपुर गांव के चौधरी टोला शिव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।

नगर परिषद बीहट के वार्ड 06 हाजीपुर गांव के चौधरी टोला शिव मंदिर से निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा।

डीएनबी भारत डेस्क 

बीहट नगर परिषद वार्ड संख्या- 6, हाजीपुर गांव स्थित चौधरी टोला में शिव मंदिर के प्रांगण में 72 घंटे का श्री सीताराम अखंड अष्टयाम का आयोजन के उपलक्ष पर हाजीपुर एवं पिपरा देवस के कुमारी कन्याओं के द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में सुन्दर परिधानों में सुसज्जित 501 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया।

वहीं गांव, समाज में सुख -शांति, समृद्धि हेतु 72 घंटे का अखंड अष्टयाम का आयोजन भव्य शुभारम्भ हुआ। कलश यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी कुमारी कन्याओं को पुजा समिति द्वारा धन्यवाद दिया गया। और उनके बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। गांंव- समाज के सभी महिलाएं शामिल हुए।

मौके पर थानाध्यक्ष बरौनी के द्वारा किए गए प्रशासनिक व्यवस्था को स्थानीय लोगों ने खूब सराहाना की। कलश शोभायात्रा में शामिल होने वाली कन्याओं में ज्योति कुमारी ,काजल कुमारी, खुशी कुमारी, प्रिया कुमारी, स्नेहा चौधरी ,आरोही कुमारी, प्राची कुमारी, मुस्कान, नंदनी, रूपा, वंदना, पुजा, कोमल, निधि आदि ने कुल 501 कुमारी कन्याओं ने कलश शोभायात्रा शामिल हुई।

मौके पर मृत्युंजय चौधरी, मुकेश कुमार चौधरी, पशुपति चौधरी, राजकुमार चौधरी, विवेका चौधरी, विजय चौधरी, अनिल चौधरी, परमानंद चौधरी, नवल चौधरी, राजेंद्र चौधरी, दिनेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, रामाश्रय चौधरी, रविंद्र कुमार ,विकेश कुमार, आलोक चौधरी, पंकज चौधरी, जितेंद्र चौधरी, रामराजी चौधरी, दिनेश चौधरी, शशि रंजन चौधरी, जुगल चौधरी, आंचल चौधरी, मनोज पान भंडार, भूपेंद्र कुमार राय शिक्षक, चंदन कुमार चौधरी डीलर, बल्लू कुमार चौधरी, कपिल देव महंत, डॉ विपिन चौधरी, शंकर चौधरी, सीताराम चौधरी, अभिमन्यु कुमार, पप्पू चौधरी ,मनोज चौधरी, भूषण चौधरी ,कुंदन कुमार, अशोक दास, जगदीश दास, राम पूकार यादव उपेन्द्र सिंह सहित हाजीपुर गांव के सभी समाज के लोग शामिल हुए।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai
Comments (0)
Add Comment