संत शिरोमणि महर्षी रवि दास थे महान समाज सुधारक – महंत राम लखन सिंह

646वीं संत शिरोमणि महर्षि रविदास जयंती समारोह के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक समारोह का किया गया आयोजन।

646वीं संत शिरोमणि महर्षि रविदास जयंती समारोह के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक समारोह का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

646 वीं संत शिरोमणि महर्षि रविदास जयंती समारोह के अवसर पर मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट परिसर में भव्य सांस्कृतिक समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलसय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता सह महंत राम लखन सिंह ने कहा कि संत रविदास एक महान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे।वे एक अच्छे लेखक, साहित्यकार, कवि, शिक्षक के साथ साथ अच्छे इंसान भी थे।

उनकी प्रेरणा से कई महान संत प्रभावित हुए संत रविदास ने अपने जीवन में उन तमाम दलितों पिछड़ों गरीबों की शिक्षा,  स्वास्थ्य के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाएं। समाज में वर्ण व्यवस्था पर आधारित छुआछूत ऊंच-नीच की खाई को पाटने और समाज में एक समरसता स्थापित करने के लिए उन्होंने जीवन भर संघर्षरत किया।

इस मौके पर मिथिलांचल संगीत महाविद्यालय बीहट के प्राचार्य अशोक कुमार पासवान के नेतृृत्व में कुमारी निशु, कशिश, आरती, पुष्पांजलि, नमन कुमार एवं राम पुकार पासवान के द्वारा संत महर्षि रविदास के जीवनी पर आधारित गीतों की प्रस्तुति के साथ-साथ सूरदास, कबीरदास एवं मीरा के भजन की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।

मौके पर भाजपा के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री सुनील सिंह ने कहा कि संत रविदास शिक्षा, स्वास्थ के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने आयोजक समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए। नगर परिषद बीहट के वार्ड पार्षद सह पूर्व मुख्य पार्षद अशोक सिंह ने कहा कि संत रविदास दास जी ने समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को बराबरी का दर्जा दिलाने का काम किया।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह, जदयू के मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार गांधी, संजय कुमार, चन्दन कुमार ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए जयंती समारोह मानने एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरि भूरि प्रशंसा की। मंच संचालन अशोक कुमार पासवान ने किया। मौके पर आयोजक समिति के मनोज सिंह, देवनंदन सिंह, संयोजक सूरज दास, प्रमोद दास, संजीव दास, अरविन्द दास, राम सागर दास, गणेश दास, उमेश दास, कन्हैया दास, पिंटू कुमार, रौशन कुमार, रानी देवी, कमला देवी, ओरहुल देवी के अलावे सैकड़ों लोग मौजूद थे।

बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai
Comments (0)
Add Comment