बेगूसराय कोर्ट से लौट रहे अपराधी युवक को अपराधियों ने मारी गोली, स्थिति नाजुक

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु पेट्रोल पंप के पास की, स्पुथानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु पेट्रोल पंप के पास की, स्पुथानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय मे दिनदहाड़े घात लगाए अपराधियों ने मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव निवासी राजाराम सिह के पुत्र कुख्यात प्रिस कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जाता है कि बेगूसराय कोर्ट से वह अपने केस का तारीख करके गाड़ी से पिता और पुत्र दोनो अपने घर बदलपुरा लौट रहा था।

इसी बीच पहले से घात लगाए हथियार बंद बाइक सवार अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एघु पेट्रोल पंप के पास उसके गाड़ी को हाथ देकर पहले रोका और गाड़ी पर सवार युवक से बातचीत करते हुए दना दन गोली चला दी। जिसमें प्रिंस को सिर व अन्य जगह शरीर में दो गोली लगने की बात बताई जा रही है।

वहीं गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर उक्त युवक बेहोश होकर गाड़ी सहित गिर गया। उसके बाद गाड़ी में बैठे युवक के पिता ने ईलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक के उपर हत्या लूट, रंगदारी के दर्जनों मामले थाने मे दर्ज हैं।

बताया जाता है की घायल युवक लगभग चार साल से जेल में बंद था। चार माह पहले ही उसे हाईकोर्ट पटना से बेल मिला था और वह बेगूसराय जेल से बाहर निकला था। घटना के बाद पेट्रोल पंप के पास अफरातफरी मच गयी।

गोली की आवाज सुनकर लोग इधर उधर भागने लगे। गोली मारने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते हुए बाइक से भाग निकले। युवक को आखिर गोली किस बजह से मारी गई है। इसका अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल मुफस्सिल थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

#Begusaraisp
Comments (0)
Add Comment