बेगूसराय में बस और मोटसइकिल की टक्कर में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

घटना बेगूसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र डरहा पुल के पास की।

घटना बेगूसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र डरहा पुल के पास की।

डीएनब भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है इसी कड़ी में एक बार फिर अनियंत्रित बस एवं एक मोटरसाइकिल में सीधे टक्कर में एक मोटसइकिल चालक की मौत हो गई या दुसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा पुल के समीप की है। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के परिहारा गांव निवासी इंदल कुमार के रूप में हुई है। जबकि जख्मी युवक नरेश सहनी का 27 वर्षीय पुत्र  शशि सहनी बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना के समय दोनों युवक बाइक पर परिहारा से बखरी जा रहे थे। उसी समय एक बस बखरी से खगड़िया जा रही थी। घटनास्थल पर तीखे मोड़ के कारण बाइक और बस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक कई फीट उपर उछलकर बस के सामने शीशे से टकराया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और घटनास्थल पर ही इंदल की मौत हो गई। जबकि शशि गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। बस को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय से दिया।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

Comments (0)
Add Comment