बेगूसराय नगर थाना से महज 200 मीटर दूरी पर मोबाइल दुकान से लगभग 50 लाख से अधिक रूपये के मोबाइल की चोरी

बेगूसराय में लगातार हो रही चोरी की घटना से व्यवसायियों एवं आमलोगों में दहशत का माहौल, प्रशासन संवेदनहीन।

बेगूसराय में लगातार हो रही चोरी की घटना से व्यवसायियों एवं आमलोगों में दहशत का माहौल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय नगर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर देर रात अज्ञात चोरों ने लगभग 30 मीनट में 50लाख से अधिक के मोबाइल, मोबाइल से जुड़े एसोसिरीज और नगद रूपये की चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बनें। वहीं दूसरी घटना में भी नगर थाना क्षेत्र की ही है जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा एक घर को निशाना बनाया गया जिसमें 20लाख रूपये के जेवरात और नगद रूपये पर चोर ने हाथ साफ किया। दोनों ही घटना का उद्भेदन करने में बेगूसराय पुलिस अभीतक नाकाम है।

बताते चलें कि बेगूसराय में इन दिनों चोरों का हौसला लगातार बुलंद होते जा रहा है। और बेखौफ अपराधी बड़ी बड़ी वारदात को अंजाम देकर दहशत कायम करने में सफल हो रहे हैं। चोरी की घटना में ताजा कड़ी में एक बार फिर चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने तकरीबन घर से नगद सहित 20 लाख से अधिक सामानों पर हाथ साफ किया है।

घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर वार्ड नंबर 42 की है। दरअसल विष्णुपुर वार्ड नंबर 42 के रहने वाले सुनील कुमार प्रसाद अपने घर का ताला बंद कर बेटी की शादी तय करने के लिए उत्तर प्रदेश गए हुए थे। जब घरवाले सुबह उत्तर प्रदेश से लौटकर अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गये। आनन-फानन में घर के अंदर प्रवेश किया तो सारे कमरा का ताला टूटा हुआ था। और सामान बिखरा पड़ा। इससे घरवालों का होश उड़ गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद भी तकरीबन 5 से 7 घंटा बीत गया है। लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। जिससे घर वालों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर रात में पुलिस के द्वारा गश्ती ठीक सी की जाती तो इस तरह की चोरी की घटना से बचा जा सकता था।

 बताते चलें कि बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र से 200 मीटर स्थित टुडे मार्केट में भी चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर तकरीबन 50 लाख से अधिक रुपए की मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बेगूसराय में चोरों का आतंक बढ़ गया है। और चोरों को पकड़ने में पुलिस कहीं ना कहीं विफल साबित हो रही है। जिसको लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बेगूसराय संवाददाते सुमित कुमार बबलू

Begusarai
Comments (0)
Add Comment