बेगूसराय में सर्पदंश से किसान की दर्दनाक मौत

बेगूसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र बगरस गांव की घटना, परिजन का रो रो कर बुरा हाल।

बेगूसराय जिला के बखरी थाना क्षेत्र बगरस गांव की घटना, परिजन का रो रो कर बुरा हाल।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में सर्पदंश के कारण किसान की दर्दनाक मौत  का मामला प्रकाश में आया है। मौत की जानकारी मिलने के बाद मृतकषके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के बगरस गांव की है। मृतक किसान की पहचान बगरास गांव के रहने वाले गौगू साहनी का 50 वर्षीय पुत्र राम सागर साहनी के रूप में हुई है।

परिजनों ने बताया कि राम सागर सहानी अपने खेत में काम करने के लिए गये हुए थे। उसी दौरान रामसागर साहनी सर्पदंश के शिकार हो गए। रामसागर साहनी किसी तरह अपने खेत से अपने घर पहुंचे। लेकिन घर पहुंचते ही अचानक वह बेहोश होकर गिर गए। परिजनों जब तक कुछ समझ पाते तब तक राम सागर साहनी की मौत हो चुकी थी।

परिजनों ने बताया कि जब मृतक के शरीर पर से कपड़ा खोला गया तो हाथ पर सर्पदंश जख्म का निशान पाया गया। वहीं परिजनों ने इसकी सूचना बखरी थाना पुलिस को दी मौके पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। बताते चलें कि मृतक रामसागर साहनी पेशे से किसान थे और खेती बारी कर पूरे परिवार को भरण-पोषण करते थे।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलू

 

Comments (0)
Add Comment