आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी में”धनुषवंशी समाज” का सम्मेलन आयोजित

महिलाएं जागरूक हो रही है शराबबंदी, दहेजप्रथा, शहरी विकास में कई आयाम जीविका के माध्यम से गढ़े जा रहे है- मंत्री शीला मंडल

महिलाएं जागरूक हो रही है शराबबंदी, दहेजप्रथा, शहरी विकास में कई आयाम जीविका के माध्यम से गढ़े जा रहे है- मंत्री शीला मंडल

डीएनबी भारत डेस्क 

महिलाएं जागरूक हो रही है शराबबंदी, दहेजप्रथा, शहरी विकास के कई आयाम जीविका के माध्यम से गढ़े जा रहे है। प्रशासन के कुछ लोग विपक्षी के साथ मिलकर सरकार को बदनाम करना चाहती है। जिसे समझने की जरूरत है। उक्त बातें आरकेसी उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवड़िया में आयोजित धनुषवंशी समाज का सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री शीला मंडल ने व्यक्त किया।

उन्होंने नीतीश शासन को बेहतर बताते हुए कहा की सरकार हर संवर्ग के लोगों की चिंता करती है। उन्होंने कहा कि मैं
क्लब के सभी मांग को सरकार के समक्ष रखूंगी। वहीं
ई शैलेंद्र मंडल ने कहा की आज़ जो समाज अपनी जाति छुपाती है वह कभी आगे नहीं बढ़ सकते। तेघड़ा विधान सभा में जो भी धानुक हैं वे जातीय गिनती में धानुक ही लिखें।

सरकार की रिपोर्ट खतियान एवं दूसरे जाति के लोग सभी धानुक ही कहते है तो हमे शर्म क्यों? कोई भी बड़ा ज्ञान, बुद्धि से होता है जाति से नहीं। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबूलाल महतो ने किया। सम्मेलन में अमरपुर, चकिया, हाजीपुर, असुरारी, फुलवड़िया सहित तेघड़ा विधान सभा के सैकड़ों धानुक समाज के लोग उपस्थित हुए।

वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल तथा विशिष्ट अतिथि ई शैलेंद्र मंडल, शहीद रामफल मंडल विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिरकत किया। सम्मेलन के आयोजक मंडल में भारती फ्रेंड्स क्लब(ट्रस्ट) के सैकड़ों कार्यकर्ता ने अतिथियों को फूल माला से सजे खुली जीप में जुलूस की सकल में पिढ़ौली आयोजन स्थल तक नारा लगाते हुए अगुआई किया।

वहीं ट्रस्ट के सचिव डॉ संजीव भारती ने ई रिक्शा चालकों की समस्या को अवगत कराया तथा बेगुसराय से नीतीश सरकार द्वारा हटाए गए विधान पार्षद के सीट को वापस लाने की मांग मुख्यमंत्री से किया। भारती नेकहा की कुछ नेता धानुक को कुर्मी बनाकर उसकी स्मिता समाप्त कर रहे है,इस कारण हर क्षेत्र में ठगा महसूस कर रहे है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

Begusarai
Comments (0)
Add Comment