फुलवड़िया थाना क्षेत्र से अगवा नबालिग लड़की तामिलनाडु से बरामद, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

घटना के 10वें दिन आरोपी शिक्षक गिरफ्तार एवं नबालिग लड़की सकुशल बरामद।

घटना के 10वें दिन आरोपी शिक्षक गिरफ्तार एवं नबालिग लड़की सकुशल बरामद।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 नवंबर को शादी की नीयत से अपहरण गये नबालिक लड़की को सकुशल बरामदगी एवं इस घटना का आरोपी शिक्षक को घटना के 10 दिन बाद तमिलनाडु राज्य से गिरफ्तार किया गया। 21 नवंबर को सुनीता देवी पति सुनील राम शोकहरा 01, वार्ड नं 01, थाना – फुलवड़िया जिला बेगूसराय की 15 वर्षीय नबालिक पुत्री की ट्यूशन पढ़ने जाने के क्रम में शादी की नीयत से उसके शिक्षक  मो आमीर पिता  मो अख्तर फुलबड़िया – 02 वार्ड न0-12 थाना फुलवड़िया जिला बेगूसराय निवासी के द्वारा अपहरण कर लिया गया था।

आवेदिका सुनीता देवी के लिखित आवेदन के आधार पर फुलवड़िया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया। घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए नबालिक अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी तेघड़ा रविन्द्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें थाना प्रभारी नवीन कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी अंकिता सिंह, मो आलमगीर फुलवड़िया थाना द्वारा लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस काण्ड में संलिप्त 01, मो० आमीर पे० मो० अख्तर सा० फुलबड़िया 02 वार्ड न0 12. थाना फुलबड़िया जिला बेगूसराय को तामिलनाडु राज्य के टी नगर से गिरफ़्तार किया गया एवं नवालिक लड़की की सकुशल बरामदगी की गयी है।

#Begusaraisp
Comments (0)
Add Comment