रसलपुर पंचायत भवन परिसर में आम सभा का किया गया आयोजन

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर पंचायत में मुखिया मुन्ना सहनी की अध्यक्षता में हुई आम सभा की बैठक।

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत रसलपुर पंचायत में मुखिया मुन्ना सहनी की अध्यक्षता में हुई आम सभा की बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के रसलपुर पंचायत में सोमवार को पंचायत भवन परिसर में एक आम सभा का आयोजन मुखिया मुन्ना सहनी की अध्यक्षता में हुई। आम सभा में पंचायत के योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही वर्ष 2023 एवं 2024 के लिए योजनाओं का चयन किया गया। आम सभा के दौरान मुखिया ने सभी लोगों की समस्याओं को बारी बारी से सुना और समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। मुखिया ने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा आज राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने पंचायत में विभिन्न तरह के योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम किए हैं। जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

मुखिया मुन्ना सहनी ने कहा कि हमारा प्रयास है हमारे पंचायत के सभी आमजनता की समस्या तेजी से हल हो। हम पंचायत के विकास के लिए लगातार कृत संकल्पित हैं। मौके पर उपमुखिया लक्ष्मण कुमार, वार्ड सदस्य दीपक कुमार, विकास कुमार, कुमारी शबनम, ललिता देवी, चंपा देवी, मंजू देवी, सहित वार्ड प्रतिनिधि राजेश कुमार, प्रवीन शेखर ,राम सेवक पासवान आदि उपस्थित थे।

भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद 

Begusarai