बरौनी हर्ल प्रबंधन मजदूरों के शोषण पर अविलंब रोक नहीं लगाई तो होगा संघर्ष – सुनील कुमार

हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के मुख्य द्वार पर मंगलवार को मजदूरों के समर्थन में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।

 

हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के मुख्य द्वार पर मंगलवार को मजदूरों के समर्थन में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 
हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड के मुख्य द्वार पर मंगलवार को मजदूरों के समर्थन में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया।गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश भवन एवं पथ निर्माण मजदूर संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं मजदूर हित के बुनियादी सिद्धांतों पर आधारित संगठन है। जो हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए मजदूर हितों के लिए संघर्ष करती रही है।

लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में कार्य कर रहे मजदूरों को भारत सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी आज तक नहीं मिल पा रही है। हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड बरौनी प्रबंधन की तानाशाही चरम सीमा पर है। जिसके अंदर मजदूर शोषण के कारण काम छोड़ने के बाद भी फाइनल हिसाब मांगने में भयभीत महसूस कर रहे हैं।

आज तक किसी भी मजदूरों को रिट्रेंचमेंट लीव बोनस, नेशनल होलीडे, ईएसआई, पे स्लिप आदि सुविधाएं नहीं दी गई है और न ही किसी मजदूर में मांगने की हिम्मत है। जो भी इस तरह की मांगों को रखता है उसे अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ता है। यहां के संवेदक एवं कार्य कर रही कंपनी के प्रबंधकों को ऐसा करने की खुली छूट हर्ल प्रबंधन के द्वारा दे दी गई।

जिसके तहत निरंकुश होकर औद्योगिक अशांति पैदा करने की साजिश की जा रही है। आज सीसीपीएल कंपनी के मजदूरों ने जब अपनी बात रखी उन्हें बाहर कर दिया गया। आक्रोशित होकर मजदूरों ने 15 दिन पूर्व बेगूसराय जिला प्रशासन,  हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड प्रबंधन तथा उपश्रम आयुक्त केंद्रीय पटना को लिखित जानकारी दी। और कहा कि श्रम अधिनियम के मुताबिक फाइनल हिसाब कर मजदूरों का भुगतान किया जाए।

अन्यथा  17 जनवरी के बाद संघर्ष को और तेज किया जाएगा। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि आज तक हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड प्रबंधक ने इस दिशा में कोई पहल करना मुनासिब नहीं समझा है। जिससे आक्रोशित मजदूर सड़कों पर बैठने के लिए मजबूर है। इसके साथ ही मजदूरों के नेता सुनील कुमार ने संबोधित करते हुए श्रमिकों को एकजुट होकर संघर्ष हेतु तैयार रहने की जरूरत। ताकि मजदूर अपनी चट्टानी एकता के बल पर शोषण करने वाले कंपनी एवं संवेदक के नापाक इरादों को चकनाचूर कर सकेगे।

उन्होंने कहा राष्ट्रकवि दिनकर की धरती है जहां अन्याय के खिलाफ हमेशा से संघर्ष होता रहा है और भारतीय मजदूर संघ आपकी लड़ाई को हर हाल में अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए तैयार है। इस अवसर पर इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय प्रभारी कौशल कुमार, अशोक सिंह, विपिन सिंह, पवन पंडित, राधे निषाद, अकलू निषाद, रामचंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धर्मवीर कुमार 

#baraunihurl
Comments (0)
Add Comment