नालंदा में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, दर्जनों घुड़सवार हुए शामिल

 

डीएनबी भारत डेस्क 

26 जनवरी के दिन बिहारशरीफ प्रखंड के उपरावां फील्ड में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करता लोभी यादव एवं बौआ यादव के द्वारा किया गया। जिसमें समस्त ग्रामीणों ने भी कड़ी मेहनत की। आपको बता दें कि इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर पिछले 1 सप्ताह से लगातार तैयारी जोर शोर से चल रही थी। इस मौके पर कार्यक्रम में शिरकत करने आए बौआ यादव ने कहा कि यहां के ग्रामीण एवं आयोजनकर्ता लोभी यादव के द्वारा विलुप्त हो रहे घुड़दौड़ प्रतियोगिता को जीवित रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

यही कारण है कि लगातार 4 सालों से 26 जनवरी के दिन उपराँवा फील्ड में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। इस दौड़ प्रतियोगिता में नवादा नालंदा जहानाबाद शेखपुरा आरा बक्सर समेत कई जिलों के घुड़सवार हिस्सा लिया। वही इस घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को इनाम भी दिया गया। गौरतलब है कि इस गांव में विगत कई वर्षों से घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता था। लेकिन बीच में इसे बंद कर दिया गया पुनः इसे जीवित करने के लिए 4 सालों से घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

नालंदा से ऋषिकेश 

26 JanuarybiharBihar newsDNBDNB BharatNalandarepublic day
Comments (0)
Add Comment