देश में लोकतंत्र समाप्त हो चुका है देश का संवैधानिक अधिकार को सबसे पहले समाप्त कर दिया गया है :- मोहित यादव

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि देश का संविधान खतरे में फिरंगियो के हाथ में देश का बागडोर ,देश के नौजवानों का भारत, देश के किसानों का भारत  ,कामगार मजदूरों का भारत ,आजादी के पहले का भारत ,आजादी के बाद के भारत, गुलाम भारत आजाद भारत मे फर्क सिर्फ इतना है, गुलाम भारत में अंग्रेजो के द्वारा भारत को लूटा जाता था ,विरोध करने वाले को काला पानी की सजा दिया जाता था ,आज फर्क सिर्फ इतना है अंग्रेजी हुकूमत के समय अंग्रेजों के दलाली करने वाले के हाथ में देश का बागडोर था  आज जब भारत को लूटा जा रहा है तो विरोध करने वाले को जेल की सलाखों में भेज दिया जाता है

अंग्रेजों की आगमन देश में ईस्ट इंडिया कंपनी के माध्यम से हुआ था अंग्रेजी हुकूमत के समय अंग्रेजी  हुकूमत के दलालों का सत्ता राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद के नाम पर आया है ,आज पुनः देश खंडित होने के कगार पर पहुंच चुका है ,देश में लोकतंत्र समाप्त हो चुका है देश का संवैधानिक अधिकार को सबसे पहले समाप्त कर दिया गया है ,देश के संवैधानिक अधिकारों के प्रयोग  किसी राजनेता या आम नागरिकों के द्वारा किया जाए तो फिरंगी नीतियों के तहत उसे जेल के सलाखों के अंदर डाल दिया जाता देश के गरीबों की आवाज समाजवाद के महानायक राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू प्रसाद यादव जी ने बिहार सहित पूरे देश में वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त आगाह  किये थे ,देश के महान जनता मालिक से  इस वार मताधिकार  सोच समझ करना  है

आमचुनाव तय करेगा देश बचेगा ,या देश टूटेगा , देश के महान जनता मालिकों ने फिरंगी यों के झांसे में आकर अपने मौलिक अधिकार को भूल गए देश के आम नागरिकों के साथ आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा व्यापक पैमाने पर छल किया गया आम नागरिकों को धार्मिक उन्माद मैं लोगों उलझा कर देश की सत्ता पर ऐन केन प्रकार से देश की सत्ता पर काबिज हो गए परिणाम  किया हुआ युवाओं के साथ छल किया गया देश के किसानों के साथ छल किया गया, देश के महान विभूतियों के द्वारा बनाया हुआ भारत देश ,को वर्तमान फिरंगियो के द्वारा बेचा जा रहा है , रेलगाड़ी ,रेलवे स्टेशन, रेल की पटरी ,हवाई जहाज, बंदरगाह, बीएसएनल ,तमाम तरह के सरकारी संस्थानों को चंद पूंजीपति के हाथ केंद्रीय शासन के द्वारा भेज दिया गया इसको लेकर देश के नौजवानों ,के हित मे देश के किसानों लिए,   देश के संविधान के लिए ,आगे आकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का नेता राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर बिके हुए जजों के द्वारा न्यायालय के माध्यम से राहुल गांधी का सजा करवा कर उनका लोकसभा का सदस्यता समाप्त करवाना यह लोकतांत्रिक सरकार के लिए कलंक है

देश के लिए दुर्भाग्य आमजन में त्राहिमाम है राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी को केंद्रीय एजेंसी का तोता सीबीआई ईडी के माध्यम से सजा दिलवाना देश के उभरता हुआ सितारा देश के युवाओं की आवाज बिहार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री माननीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी को सीबीआई ईडी के े माध्यम से प्रताड़ित करना यह संपूर्ण लोकतंत्र के लिए कलंक है

अब वक्त आ चुका है देशभक्तों, वर्तमान फिरंगी शासकों से देश को आजाद करवाना, देश में तीसरी आजादी की लड़ाई का आवश्यकता आ परी है देश के नौजवानों को आगे आना होगा ,देश के किसानों को आगे आना होगा ,देश के संविधान बचाने वाले समतामूलक समाज को स्थापना चाहने वाले देश के सभी नेताओं से आग्रह है आने वाली पीढ़ी के लिए वर्तमान फिरंगी शासकों से देश को आजाद करवाने के लिए अपना अपना स्वार्थ त्याग कर सड़कों पर उतरने का कार्य करे।

बेगूसराय से सुमित कुमार बबलु की रिपोर्ट