हीट वेब का असर: 44 पर पहुंचा पारा, घर में दुबकने के लिए विवश हैं लोग

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा में हीट वेब का खासा असर दिख रहा है। हीट वेब के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है वहीं गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। अब तक हीट वेब के कारण नालंदा जिले में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि सरकारी आंकड़े में दो ही मौत बताई जा रही है। हीट वेब को लेकर नालंदा जिले में भी ऑरेंज अलर्ट किया गया है। प्रशासन ने हीट वेब को देखते हुए हीट वेब वार्ड भी बनाया है जिसमें मरीजो का इलाज किया जाएगा।

बता दें कि बिहारशरीफ शहरी क्षेत्रों का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रशासन के द्वारा लोगों से घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। एहतियातन 24 जून तक सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। गर्मी से परेशान लोग आकाश की ओर टकटकी लगाकर राहत के बादलों की तलाश कर रहे हैं लेकिन अभी फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।

 

आलम यह है कि तापमान 44 डिग्री रहने के बावजूद लोगों को 46 डिग्री का तापमान का एहसास प्रचंड गर्मी में हो रहा है। भीषण गर्मी तथा चिलचिलाती धूप होने के कारण सुबह 8:00 बजे से ही दोपहर की गर्मी का एहसास हो रहा है। नतीजतन अधिकांश लोग घर में ही दुबकने को विवश हो हैं।

नालंदा से ऋषिकेश