नालंदा पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से एक राइफल के साथ दो लोग को किया गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिले के राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के द्वारा राजगीर अनुमंडल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस बार ताकर डीएसपी राजगीर ने बताया कि बेन थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर गांव अमियाबिगहा- बुल्लाविगहा के पास घेराबंदी कर एक स्कॉरपियो को पकड़ा गया।

जब स्कॉर्पियो विधिवत् तलाशी लिये जाने के क्रम में बीच वाले सीट के नीचे एक 0.315 बोर का लकड़ी-लोहा निर्मित राईफल बरामद किया गया। जिसे विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है वही इस मामले में 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।

दोनो अभियुक्तों से पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। दोनों अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास ज्ञात करने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त मनोज कुमार संजीत कुमार दोनो थाना इस्लामपुर जिला नालंदा के रहने वाले है। कांड में गिरफ्तार दोनो अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास पाया गया है।

नालंदा संवादाता ऋषिकेश की रिपोर्ट