28 फरवरी को हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा रहें – ओमप्रकाश सिंह

जनविश्वास महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने पर विचार विमर्श किया गया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड में रविवार को कांग्रेस कमिटी की बैठक बरौनी प्रखंड अंतर्गत पिपरा देवस पंचायत स्थित पुस्तकालय भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को लेकर जल्द ही बूथ कमिटी को सशक्त किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी 28 फरवरी को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह महागठबंधन नेता तेजस्वी यादव के द्वारा जन विश्वास जनसंवाद यात्रा को लेकर बेगूसराय आगमन हो रहा है।

उस दिन दिन के दो बजे जीरोमाइल गोलंबर पर सभी प्रखंड व अन्य प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जीरोमाइल में भव्य स्वागत करते हुए हाथ में तिरंगा लेकर थर्मल शक्र चौक तक चलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आगामी तीन मार्च को पटना में आहूत जनविश्वास महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने पर विचार विमर्श किया गया।

वहीं पूर्व प्रखंड उप प्रमुख सह पंसंस डा रजनीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन को मजबूत करने की जरूरत है और इसके लिए महागठबंधन के नेता सह पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बेगूसराय आगमन पर जीरोमाइल गोलंबर पर ऐतिहासिक स्वागत हो।इस अवसर पर इंटक जिलाध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता को संगठित कर पार्टी में नयी ऊर्जा भरना होगा।

इसके लिए बूथ स्तर से लेकर कांग्रेस के आम कार्यकर्ता को सम्मान देने की जरूरत है। उन्होंने 28 फरवरी एवं तीन मार्च के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। बैठक को पैक्स अध्यक्ष सह नगर परिषद बीहट अध्यक्ष पवन कुमार, मुखिया सच्चिदानंद राय, श्याम नंदन सिंह कंपनी वार्ड पार्षद मनोज कुमार सिंह, पप्पू कुमार राय,अजीत कुमार सिंह,प्रमोद कुमार शर्मा, गुंजेश कुमार, कैलाश पंडित, रामसेवक सिंह, अरुण यादव ,शत्रुघ्न प्रसाद, मणि शंकर मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट