हर दिल अजीज थे अनुसेवक राम नारायण आएंगे हमेशा याद, परियोजना बालिका प्लस टू विद्यालय मेघौल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में राम नारायण महतो अपने कर्तव्य  परायणता के कारण हर दिल अजीज इंसान थे।उनके अवकाश ग्रहण करने का दुख हम सबको सदा खटकता रहेगा।उनकी कमी हमेशा खलेगा यह बात अलग है। सरकारी सेवा में सबको एक दिन अवकाश ग्रहण करना होता है।आज रामनारायण जी कर रहे हैं। कल कोई और करेंगे यह कम चलता रहेगा लेकिन अपने सेवा कल के दौरान विद्यालय के स्थापना कल से ही अनुसेवक रामनारायण महतो उर्फ बाबा जी ने जो इस विद्यालय में सेव किया है।

वह क्या असामान्य रहेगा ईश्वर इन्हें लंबी आयु प्रदान करें।स्वस्थ और सुखी रखें परमपिता परमेश्वर से हम सबकी यह कामना है। उक्त विचार विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने और सेवक रामनारायण महतो के विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा। बताते चले की उस वक्त रामनारायण महतो 31 मार्च को अवकाश ग्रहण कर गए थे। जिनके सम्मान में बुधवार को विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मानसमारोह का आयोजन किया गया था।

इस अवसर पर अपने संबोधन में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडल के सचिव सह विद्यालय के पूर्व शिक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह ने कहा रामनारायण उर्फ बाबा जी एक सलीम सच्चरित्र और नेक इंसान थे। विद्यालय के निर्माण में इनकी अहम भूमिका रही है। इनका सेवा भाव असमरणीय रहेगा।कार्यक्रम को विद्यालय के संस्थापक सह अवकाश प्राप्त लिपिक बैद्यनाथ प्रसाद सिंह पूर्व शिक्षक चंद्रशेखर महतो श्री दुर्गा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मधुसूदन पासवान अनुमंडल सचिव माध्यमिक शिक्षक संघ मंझौल के

मनोज कुमार अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक शिवचंद्र प्रसाद सिंह किसान प्लस टू उच्च विद्यालय तारा बरियारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्राओं ने बाबा जी के विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित किया। तथा उनके निस्वार्थ सेवा भाव का स्मरण करते हुए उनके मंगल जीवन की कामना की इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अंग वस्त्र शॉल फुल बुके एवं उपहार देकर रामनारायण महतो बाबा जी को सम्मानित करते हुए विदाई दिया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट