बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नामांकन के बाद चुनावी सभा का आयोजन, सभा में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत कई नेता रहे मौजूद

 

 

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा सहित लोजपा के चिराग पासवान एवं राम कृपाल यादव जैसे नेताओं ने भाग लिया।

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बीजेपी के उम्मीदवार सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नामांकन के बाद एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं एवं लोगों ने भाग लिया। जीडी कॉलेज में आयोजित सभा कार्यक्रम में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा सहित लोजपा के चिराग पासवान एवं राम कृपाल यादव जैसे नेताओं ने भाग लिया। तथा संबोधित भी किया।

अपने संबोधन के दौरान चिराग पासवान ने एक बार फिर अपनी बातों को दोहराते हुए बिहार फर्स्ट एवं बिहारी फर्स्ट का नारा लगाया और कहा कि आज बिहार एवं बिहारी को सम्मान के लिए हर तरह के काम किये जा रहे हैं और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास के नए आयाम को छू रहा है। वही विजय सिंहा के निशाने पर एक बार फिर लालू यादव रहे तथा विजय सिंहा ने लालू यादव एवं उनके परिवारवाद पर जमकर प्रहार किया। राम कृपाल यादव ने अपने संबोधन के दौरान बीते दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि वह राजद के संस्थापक सदस्यों में से एक थे लेकिन पार्टी में उनको तरजीह नहीं दी गई और परिवारवाद एवं निजी स्वार्थ के लिए उन्हें पार्टी से भी निकल गया।

लेकिन आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई बड़े-बड़े काम किये जा रहे हैं और आने वाले समय में भी निश्चित रूप से एक बार पुनः नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। वही बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जमकर विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि एक तरफ भाजपा की सरकार देश में तथा एनडीए गठबंधन की सरकार बिहार में विकास की गति को बढ़ा रही है तो  लालू यादव अपने परिवार से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं ।लालू यादव अपने दो बेटा और दो बेटी को अब तक सेट कर चुके हैं ,एक बेटी तो सीधे सिंगापुर से छपरा चुनाव लड़ने आ गई।

अब भारतीय जनता पार्टी यह जानना चाहती है कि बाकी बचे पांच बेटियों को राज्यसभा भेजेंगे या फिर विधानसभा चुनाव लरबाएंगे । सम्राट चौधरी ने आरक्षण के संबंध में  बोलते हुए कहा भाजपा की बदौलत ही आज पंचायत स्तर पर आरक्षण दिया गया है और भाजपा का यह निश्चय है कि जब तक भारत में गरीबी रहेगी आरक्षण भी बरकरार रहेगा । विरोधियों के द्वारा सिर्फ लोगों को बरगलाने का काम किया जा रहा है ।

डीएनबी भारत डेस्क