बेगूसराय में घरेलू विवाद में पति पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पारिवारिक कलह के कारण पति और पत्नी ने जहर पीकर जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हालांकि स्थानीय लोगों ने अपना तत्परता दिखाते हुए दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया जहां दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाजरात है।

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खंजापुर गांव की है। वही पति और पत्नी की पहचान खंजापुर के रहने वाले अजीत कुमार और पत्नी बबीता कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के कारण पति-पत्नी में बात विवाद शुरू हो गया। काफी देर तक दोनों में विवाद चला रहा।

इसी विवाद से नाराज होकर पहले पत्नी ने जहर पीकर जान देने लगीं। इस दौरान पति भी जहर पीकर जान देने लगा। आखिरकार दोनों ने मामूली से विवाद में आकर जहर पीकर जान देने का प्रयास किया गया। वही घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगों ने बताया है कि घरेलू मामूली विवाद से नाराज होकर दोनों पति-पत्नी जहर पी लिया।हालांकि स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल लाया। जहां स्थित दोनों को गंभीर देखते हुए परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाए इलाज चल रहा है फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क