नालंदा: घर में घुसकर युवक को अज्ञात बदमाशो ने मारी गोली, युवक की मौत

 

ग्रामीणों ने कहा पत्नी वियोग में खुद को युवक ने मारी गोली,नूरसराय थाना क्षेत्र के प्रह्लादनगर की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा- नूरसराय थाना क्षेत्र प्रहलाद नगर गांव में बेख़ौफ़ अपराधियों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के संबंध में मृतक विक्की कुमार के पिता नरेश प्रसाद यादव ने बताया कि विक्की कुछ दिन पूर्व चेन्नई से मजदूरी कर घर लौटा था।

वह निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता है। जब सुबह नाश्ता कर घर परिवार के लोग धान कटाई के लिए खेत गए थे तब वह घर पर अकेला था। उसी दरम्यान घर में अज्ञात युवक आया और पीछे से सिर में गोली मारकर भाग गया। जिससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि पहली पत्नी से जारी विवाद को लेकर तीन वर्ष से पत्नी बच्चों को छोड़कर दूसरा शादी कर चुकी है जबकि मृतक का गांव में ही दूसरी शादी का रिश्ते की बात चल रही थी।प्रथम दृष्टया में मामला पत्नी वियोग में खुद को गोली मारने का मामला प्रतीत हो रहा है।पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा