समस्तीपुर: घर में घुस कर बदमाशों ने सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली, गंभीर हालत में चल रहा है इलाज

 

घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखंड दुधपुरा वार्ड संख्या-30 की है, घटना के पीछे से सामने आया तेजाब कांड

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक वृद्ध को कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मार दिया। जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देख उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया है। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के राजखंड दुधपुरा वार्ड संख्या-30 की है। जख्मी की पहचान स्थानीय घुरन पाल के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं।घटना को लेकर बताना है की गांव के ही विशेश्वर पाल के परिवार से उन लोगों का विवाद पहले से चल रहा है। कुछ महीनों पूर्व विशेश्वर पाल पर तेजाब फेंका गया था। घटना को लेकर कर्पूरीग्राम थाना में कांड संख्या 24/23 दर्ज किया गया था। जिस आरोप में उसका बेटा और पोता दोनों जेल में बंद है।

इस बीच विशेश्वर पाल के पुत्र मंजय पाल ने तेजाब कांड का प्रतिशोध लेने के लिए अपने साथी के साथ बीती रात घर में घुसकर उसके पति को गोली मार दी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट