मामला गढ़हरा थाना क्षेत्र के बरौनी रेलवे के पास की है। मृत महिला की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड नंबर 1 के रहने वाले राजकुमार महतो की पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई है।
डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में 3 दिन से लापता महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। वही महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। मामला गढ़हरा थाना क्षेत्र के बरौनी रेलवे के पास की है। मृत महिला की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया वार्ड नंबर 1 के रहने वाले राजकुमार महतो की पत्नी सुधा देवी के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि 12 नवंबर को अचानक घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन की है लेकिन इसका कोई अता पता नहीं चल सका। फिर बाद में फुलवरिया थाना में गुमशुदा की का मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को गढ़हरा थाना अंतर्गत एक गड्ढे में महिला का शव बरामद हुआ है। इसी सूचना के आधार पर जब उसे जगह पहुंचे तो कपड़े से सुधा देवी की पहचान हुई है।
डीएनबी भारत डेस्क