बिहार दिवस पर गढ़हरा में तीन स्थानीय महिला वार्ड पार्षदों का हुआ अभिनंदन

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के गढ़हरा में बिहार दिवस के मौके पर 22 मार्च को राजकीय मध्य विद्यालय गढ़हरा परिवार की ओर से प्रभात फेरी निकली गयी। रेलवे कांलोनी समेत विभिन्न वार्डों से बच्चे नारा लगाते हुए विद्यालय में पहुंचे।

इसके बाद विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर नगर परिषद बीहट वार्ड 14 के पार्षद महोदया श्रीमती सविता देवी, वार्ड16 के पार्षद महोदया श्रीमती निभा मिश्रा और वार्ड 18 के पार्षद महोदया श्रीमती बबिता देवी को फूल माला व लेखनी से स्वागत किया गया।

बच्चों ने कविताओं, राष्ट्रीय गीतों व गीत नृत्य की भी प्रस्तुति की। उपस्थित अतिथिगण अपने संबोधन में बिहार दिवस की शुभकामना व्यक्त करते हुए विद्यालय विकास के लिए हरसम्भव साथ रहने की बात कही। विद्यालय गाथा शिक्षक डॉ मुस्तफीज ने प्रस्तुत किया। मंच संचालन शिक्षक रंजीत कुमार सिंह ने किया।धन्यबाद ज्ञापन एचएम दिलीप कुमार सिन्हा  ने किया।

इस मौके पर अतिथियों का स्वागत नीलम कुमारी, कुमारी सुमित्रा, उषा कुमारी तांती, अंकिता मिश्रा, सुधीर वर्मा, सुनील मंडल आदि ने किया।

बेगूसराय गढ़हरा से नीरज कुमार की रिपोर्ट