बेगूसराय में गंगा के जलस्तर बढ़ने से लोगो के घरों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर रहने को मजबूर

बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने तेघड़ा प्रखंड स्थित रात गांव विसौआ बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा। 

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ का खतरा लोगों के बीच देखने को मिल रहा है। बाढ़ के पानी गांव में प्रवेश कर जाने के बाद लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर रहने को मजबूर है। बाढ़ के पानी आने के बाद लोग स्कूल पर पेड के नीचे गुर्जर बसर करने को मजबूर है।

बाढ़ के तबाही से हालात बद से बदतर हो गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय के डीएम तुषार सिंगला ने तेघड़ा प्रखंड स्थित रात गांव विसौआ बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान डीएम तुषार सिंगला ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उसे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। डीएम तुषार सिंगला ने बताया है कि कुछ दिनों से गंगा में जलस्तर में काफी वृद्धि हुई है।

इसके वजह से गंगा से सटे गांव में बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर चुका है। उसी को लेकर आज उसे बाढ़ क्षेत्र गांव में निरीक्षण किए हैं। डीएम ने कहा है की बाढ़ पीड़ित के लिए सरकारी जो सुविधा होती है सरकारी सुविधा उपलब्ध कराने का लगातार जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया है कि तेघड़ा प्रखंड मे बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक कमेटी किचन सुविधा दी गई है।

और नाव की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि कुछ दिनों के लिए पानी से निकालकर अपने अपने घरों में सुरक्षित रहे और अगर घर में पानी है तो वह लोग ऊंचे स्थान पर रहे ताकि वह सुरक्षित रहे। उन्होंने बताया है कि सरकार के द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तैयार है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के पानी से लोग भयभीत न हो ऊंचे स्थान पर रहे। आपको बताते चले कि बेगूसराय के चार विधानसभा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित है। बलिया, मटिहानी तेघड़ा और बछवारा में बाढ़ के पानी आने के बाद लोगों का जीना मुश्किल हो चुका है।

डीएनबी भारत डेस्क