गाजे बाजे के साथ निकाली गई संत रविदास के प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड अन्तर्गत संत रविदास की प्रतिमा विसर्जन की कलश शोभा यात्रा सोमवार को धूम धाम से गाजा बाजा के साथ निकाला गया। यह शोभा यात्रा बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार स्थित कार्यक्रम स्थल से निकाली गई।

जो तारा चौक, तारा बरियारपुर ,मिर्जापुर होते हुए बूढ़ी गंडक नदी के राम घाट पहुंची। जहां कलश विसर्जन किया गया। इस कलश शोभा यात्रा में 40 महिला पुरुषों ने भाग लिया।

कलश विसर्जन शोभा यात्रा के संचालन में ग्रामीण सुखदेव राम,संजीत राम,रंजीत राम,अरुण राम,अजित राम,शंभु राम,पिंटू राम,अमरजीत राम,अवनीश कश्यप, दीप नारायण कुशवाहा आदि की प्रमुख भूमिका रही।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट