बेगूसराय में फुस के घर मे अचानक लगी आग, आग में एक  मासूम की जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत, तीन बच्ची किसी तरह भगकर बचाई जान, परिजनों में मचा कोहराम

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गाँव के वार्ड नंबर सात की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां एक फूस के घर में भीषण आग लगने से एक बच्ची जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि तीन बच्ची किसी तरह उसे घर से निकाल कर जान बचाई। वही आग लगने के बाद काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं घर में रखे सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मनिअप्पा गाँव के वार्ड नंबर सात की है। बताया जा रहा है कि अचानक आग लग गयी। जिसमें एक बच्ची जिंदा जलकर मौत हो गई। वही घटना के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया। पंचायत के मुखिया मुरारी कुमार ने बताया की गुलाबी महतो मजदूरी करने बेगूसराय गए हुए था और उसकी पत्नी भी घर में नहीं थी।

मंगलवार की रात अचानक उनके घर में आग लग गयी, फुस का मकान होने के कारण आग घर के चारों तरफ फैल गया। उन्होंने बताया की घर में चार बच्चे थे किसी तरह तीन बच्चें भागकर अपना जान बचा लिये लेकिन उनकी 12 वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी आग की लपटे में आने के कारण जिन्दा जल गयी। जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तबतक किशोरी के साथ घर में रखे हजारों की सम्पति जलकर राख हो गयी.

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही मटिहानी थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच जाँच में जुट गए। आग लगने का मूल कारण पता नहीं चल सका।घटना के बाद परिजन के चीख पुकार से माहौल गमगीन बनी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क