गांधी – शास्त्री जयंती एवं बेगूसराय के स्थापना दिवस पर बरौनी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने अस्पताल में किया फल वितरण

 

डीएनबी भारत डेस्क 

ऐतिहासिक तिथि बेगूसराय जिले की 51वीं स्थापना दिवस, विश्व के दो प्रणेता लालबहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती के अवसर पर भारतीय कांग्रेस कमेटी बरौनी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह के सौजन्य से बरौनी प्रखण्ड कार्यालय परिसर स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी में चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, प्रसूति माताओं, आशा कार्यकर्ता, दाई एवं ममता कार्यकर्ताओं के बीच हर्षोल्लासपूर्वक जयंती मनाते हुए उनके बीच फल एवं ब्रेड का वितरण किया गया। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नीति प्रभा, प्रखण्ड अध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व उप प्रमुख सह पंसस डॉ रजनीश कुमार, सुबोध कुमार, जीएनएम वीभा भारती, एएनएम संगीता कुमारी, अनीता कुमारी, आशा कार्यकर्ता पिंकी कुमारी, सुनीता कुमारी, रेणु कुमारी, धुरो देवी, आशा कुमारी, लीला कुमारी, शोभा देवी, अमेरिका देवी, ईएमटी मनोज कुमार, मनीष मंडल, मो अरशद, चालक चिरंजीवी महाराज, मुकेश पासवान, गोपाल पासवान, रितेश कुमार, सभी दाई एवं ममता कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य सह प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि आज़ हमें गर्व महसूस हो रहा है कि राष्ट्र की आधी आबादी एवं शक्ति महिलाओं में भी प्रसूती माताओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के बीच फल एवं ब्रेड वितरण करने का अवसर जिले की स्थापना दिवस, विश्व के दो प्रणेता लालबहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती पर याद करते हुए उनका जयंती मनाने का मौका मिला है। वहीं डॉ रजनीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव तत्पर रहते हुए इस तरह की पुनीत कार्यों को करते आ रही है। आज़ कांग्रेस अध्यक्ष बरौनी ओमप्रकाश सिंह ने अपने सौजन्य से अपने निकटतम अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी में यह कार्यक्रम आयोजित किया है। वहीं इनके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी से युथ के अजीत कुमार, राहुल कुमार , पिपरा देवस पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश शर्मा, मणिकांत मिश्र सहित अन्य ने भी फल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार