कट्टरपंथियों का गढ़ जेएनयू से देश विरोधी कार्य का किया जा रहा है संचालन – गिरिराज सिंह

शिक्षा के मंदिर को कलंकित किये जाने का हो रहा है प्रयास, देश की जनता देगी जबाब - गिरिराज सिंह

शिक्षा के मंदिर को कलंकित किये जाने का हो रहा है प्रयास, देश की जनता देगी जबाब – गिरिराज सिंह

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जेएनयू पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जेएनयू देश को तोड़ने वाले और कट्टरपंथियों का गढ़ बनता जा रहा है।आमतौर पर टुकड़े टुकड़े गैंग में शामिल लोग जेएनयू को अपना अड्डा बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं एवं वहीं से देश विरोधी कार्य करने का संचालन भी कर रहे हैं। यह शिक्षा के मंदिर को बदनाम और कलंकित करने की भी बड़ी साजिश है। जिसका जबाव देश की जनता अवश्य देगी।

अल्पसंख्यकों के द्वारा बहु संख्यको को तोड़ने की यह परिकल्पना कभी भी कट्टरपंथियों के द्वारा सफल नहीं होगी। गौरतलब है कि जेएनयू में एक प्राध्यापिका को घंटों बंधक बनाया गया था और बाद में अगड़ी जाति को टार्गेट करते हुए कैंपस छोड़ने की धमकी दी गई थी।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर जेएनयू की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जेएनयू से कुछ देश विरोधी स्लोगन चलाये जाते है और भारत को इस्लामिक देश बनाने का ख्वाब देख रहे हैं। वह कभी पूरा नहीं होगा। जिस तरह बहुसंख्यक समाज को टार्गेट कर तोड़ने की नापाक साजिश की जा रही है। ऐसे लोग कभी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होंगे। बहुसंख्यक समाज देश की एकता अखण्डता को कभी बिखरने नहीं देगा।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

#begusarai#Girirajsingh#jnu
Comments (0)
Add Comment