जिनसे नहीं हुआ आजतक किसी समस्या का समाधान, उनकी यात्रा का नाम है समाधान – आरसीपी सिंह

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में कड़ाके की ठंड के बीच वन भोज का जनसंवाद कार्यक्रम में नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर हमलावर दिखे पूर्व सांसद सह केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह। का आयोजन किया गया

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में कड़ाके की ठंड के बीच वन भोज का जनसंवाद कार्यक्रम में नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर हमलावर दिखे पूर्व सांसद सह केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आजकल समाधान यात्रा पर निकले हुए हैं समाधान यात्रा को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी पूर्व से ही सीएम बिहार पर हमलावर थी। वहीं एक जमाने में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भी नीतीश कुमार के समाधान यात्रा को लेकर हमलावर दिखे।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में कड़ाके की ठंड के बीच वन भोज सह जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन आरसीपी सिंह के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें। इस कार्यक्रम में जदयू के कई बागी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने वनभोज के बहाने नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर निकले हैं, लेकिन आज तक किसी भी समस्या का समाधान इनके द्वारा नहीं किया गया है। उनकी अकेले की बिना नीती नियम के अविश्वास यात्रा के आलावा कुछ नहीं है यह यात्रा।

ताजूब की बात है समाधान यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के अकेले देखे जा रहे हैं साथ किसी विभाग का कोई मंत्री का नहीं होना आश्चर्य की बात है। आरसीपी सिंह ने शराबबंदी को लेकर भी नीतीश कुमार के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि शराबबंदी ने गरीबों को सिर्फ और सिर्फ बर्बाद करने का काम किया है। फायदा नीतीश केबिनेट के लोग ले रहे हैं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

#bihar#rcpsingh
Comments (0)
Add Comment