बेगूसराय के जयमंगलागढ़ में वनरक्षक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

मंझौल थाना क्षेत्र के जयमंगलागढ़ में पेड़ काट रहे दबंगों का विरोध करने पर की वनरक्षक की निर्मम हत्या। स्थानीय पुलिस जांच में जुटी

मंझौल थाना क्षेत्र के जयमंगलागढ़ में पेड़ काट रहे दबंगों का विरोध करने पर वनरक्षक की कुल्हाड़ी से काटकर की गई निर्मम हत्या, स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में अपराधियों ने एक वनरक्षक गार्ड की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों में परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के जयमंगलागढ़ की है। बताया जाता है कि जयमंगलागढ़ में कुछ अपराधियों के द्वारा जंगल में अवैध तरीके से पेड़ काटने का वन विभाग के कार्यरत  वनरक्षक गार्ड द्वारा विरोध किया गया। जिस कारण अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काट कर वनरक्षक गार्ड की निर्मम हत्या कर दी।

 

वहीं मृतक वनरक्षक गार्ड की पहचान जयमंगला गढ़ निवासी रामदेव सदा उर्फ टेनी सदा के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि देर शाम ये घर से निकले थे। काफी समय बीतने पर जब घर नहीं आये तो हमलोगों को लगा कि मेला देखने गए है। लेकिन सुबह तक घर नहीं आने पर घबराहट होने लगा। जिसके बाद हमलोगों ने खोजबीन शुरू की। कई घंटे खोजने के बाद टेनी सदा का क्षत विछत शव जयमंगलागढ़ जंगल में मिला। जिसके बाद शव को परिजनों के द्वारा अपने घर पर लाकर सहायक थाना मंझौल को इसकी सूचना दी गयी। सहायक थाना मंझौल प्रभारी अजीत कुमार एवं अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

 

BegusaraiBegusarai newsbiharcrimecrime newsDNBDNB Bharatmurder
Comments (0)
Add Comment