कर्पूरी के नक्शे कदम पर चल पिछड़ों के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं नीतीश कुमार, एमएलसी रीना यादव ने गिरिराज पर भी…

 

डीएनबी भारत डेस्क 

जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन राजगीर विधानसभा के अंतर्गत पावापुरी स्थित जैन मंदिर में किया गया। कर्पूरी चर्चा का उद्घाटन जदयू सांसद कौशलेंद्र, राजगीर विधायक कौशल किशोर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। राजगीर विधायक कौशल किशोर ने जननायक कर्पूरी के जीवनकाल के संघर्षों एवं उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने ही पिछड़ा समाज के लोगों को आरक्षण देने का काम किया था, जिसके कारण उनकी सरकार भी चली गई थी। आज उन्हीं के नक्शे कदम पर हमारे नेता नीतीश कुमार चलते हुए गरीबों को रोजगार नौकरी देने का काम किया है। लगातार दबे कुचले गरीब परिवारों को ऊपर उठाने का काम कर रहे हैं।

एमएलसी रीना यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह के वक्तव्य उत्तेजक होते हैं और उन्हें उनकी प्रसिद्धि के लिए किया जाता है। उन्होंने गिरिराज सिंह के तरीके को आक्रोश उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त माना और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक समाजवादी नेता के रूप में सत्यापित किया, जो न्याय और विकास का समर्थन करते हैं।