सीएए कानून से मिलने लगी नागरिकता, पहली बार 14 लोगों को…

डीएनबी भारत डेस्क 

नागरिकता संशोधन कानून पास होने के बाद पहली बार देश में 14 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी गई। सभी लोगों को गृह सचिव ने भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया। सीएए कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।

सीएए कानून के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आने वाले अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदू, सिख,जैन, पारसी, बौद्ध और ईसाई समाज के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। सीएए कानून के तहत भारत की नागरिकता लेने का प्रक्रिया ऑनलाइन है।

नागरिकता संशोधन बिल पहली बार 10 दिसंबर 2019 को लोकसभा और उसके अगले दिन राज्यसभा से पारित हुआ। बाद में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मंजूरी दे दी थी। यह कानून 11 मार्च 2024 को देश में लागू किया गया था। कानून लागू किए जाने के बाद ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पर प्रक्रिया के अनुसार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दी गई।

नागरिकता संशोधन कानून के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताया और आज के दिन को ऐतिहासिक दिन बताया।

 

biharBihar newsCAAcitizenshipDNBDNB BharatIndiaministry of home affairs