बाढ़ में गोलियों की गूंज से सहमे लोग, बर्चस्व की लड़ाई में तीन घायल

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार की राजधानी पटना जिला में सोमवार को दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मामला पटना के बाढ़ की है जहां बस स्टैंड के समीप सोमवार को अचानक गोलियां चलने लगी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय राजकुमार मुखिया और ललन कुमार के बीच बर्चस्व को लेकर लंबे समय से टकराव चल रहा है। सोमवार को दोनों के बीच बाढ़ बस स्टैंड के समीप किसी बात को लेकर बहस हुई और फिर फायरिंग शुरू हो गई। लोगों ने बताया कि गोली किसने चलाई यह स्पष्ट नहीं हो सका लेकिन गोलीबारी की घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं।

भरे बाजार में अचानक दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। वहीं मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

biharcrimefiringpatna
Comments (0)
Add Comment