गेहूं के खेत में लगी, कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

 

बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया बहियार में गुरुवार को अगलगी की घटना में लगभग पांच बीघे में लगी गेंहू की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीण और चार अग्निशमन दल के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। हवा की रफ्तार कम रहने के कारण आग रफ्तार नही पकड़ पाई।

घटना में दहिया निवासी राजू राय, चंदन कुमार और निलेश कुमार के खेतो में लगी गेंहू की फसल जल गई। आग लगने के कारणों का पता नही चल सका है वही थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के एएसआई अमित कुमार एवं राजस्व कर्मचारी अरूण कुमार ने जाकर घटना की जानकारी ली

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद की रिपोर्ट