बेगूसराय में रंगदारी नहीं देने पर घर में घुस महिलाओं से मारपीट, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बदमाशों के द्वारा घर में घुस कर दो छात्रा एवं उसके माता-पिता की पिटाई का मामला सामने आया है।उक्त मामले में पीड़ित के परिजनों के द्वारा रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों के द्वारा पिटाई का आरोप लगाया जा रहा है। घटना मे गंभीर रूप से घायल दोनो बहनों का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा हैं। जहां एक बहन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गांव की है।

घटना के संबंध में भगवानपुर थाना क्षेत्र के बदिया गांव के रहने वाले विजय महतो के पुत्र चंद्रमौली प्रसाद ने आरोप लगाया हैं की रविवार की सुबह गावं के ही रहने वाले तीन बदमाश जो आपस मे भाई हैं। हथियार और रॉड के साथ मेरे घर पर आ धमके। इस दौरान बदमाशों ने उनके माँ और पिता के साथ साथ दो बहनो की बेरहमी से पिटाई की। जिससे उनकी दो बहने गंभीर रूप से घायल हो गई है। वही माता और पिता को हल्की चोटें आई हैं। पीड़ित ने बताया की पिछले 3 दिनों से बदमाशों के द्वारा उनसे डेढ़ लाख रुपए की रंगदारी की मांग की जा रही थी। पर पीड़ित के द्वारा रुपए नहीं होने की बात कही गई और इस बात को सामजिक स्तर पर भी ले गए पर आरोपी मानने को तैयार नहीं हुए।पीड़ित ने आरोप लगाया है की कि इसके पहले भी दो बार वह 50-50 हजार की रंगदारी दे चुके हैं। लेकिन इस बार बहन की पढ़ाई लिखाई और प्रतिपाल मे रूपये खर्च होने के बात बताकर रंगदारी देने से इंकार कर दिया तभी बदमाशों ने घर पर घुसकर इस घटना को अंजाम दिया।

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि गांव के ही रहने वाले सुरेश कुमार अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है और 2006 में भी हत्या कर गांव से फरार होकर दिल्ली चला गया था। पीड़ित ने बताया कि वह पेशे से किसान है और मवेशी पालकर अपना गुजर-बसर करते हैं।लेकिन अपराधी तीनो भाई जो दिल्ली में रहते हैं अपराधी किस्म के हैं। जिनपर हत्या जैसे संगीन मुकदमे पूर्व से दर्ज है। जो कभी कभी गांव आते हैं और लोगों से रंगदारी वसूल कर दिल्ली भाग जाते हैं। इसी सिलसिले में एक बार फिर वह लोग गांव आए और उनसे रंगदारी की मांग की और ऐसा नहीं करने पर इस घटना को अंजाम दिया हैं। इस संबंध में पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई है कि अगर इस तरह से अपराधी करेंगे तो पूरा परिवार गांव छोड़कर जाने की मजबूर होगा। फिलहाल भगवानपुर थाना की पुलिस ने इलाज के बाद थाने में आकर एप्लीकेशन देने का बात कही है।

 बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

BegusaraibiharcrimeDNBDNB Bharatextortion
Comments (0)
Add Comment