एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किया गया पौधरोपण

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-भारत सरकार की योजना एक पेड़ मां के नाम के तहत बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत बीडीओ नवनीत नमन,प्रखंड प्रमुख संजू देवी,उप प्रमुख नरेश पासवान के अलावे पंचायत समिति सदस्यों और मनरेगा से जुड़े कर्मियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मौके पर बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिए पौधा लगाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम के तहत सभी पंचायतों में 200 पौधे लगाए जांएगे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट