गढ़हरा में भारत स्काउट एण्ड गाईड का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया

पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल अंतर्गत गढ़हरा में भारत स्काउट एण्ड गाईड का 73वां स्थापना दिवस मनाया गया।

पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल अंतर्गत गढ़हरा में भारत स्काउट एण्ड गाईड का 73वां स्थापना दिवस मनाया गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

सोमवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाईड जिला संघ गढ़हरा परिसर में भारत स्काउट एण्ड गाईड का 73 वां स्थापना दिवस मनाया गया। 7 नवंबर1950 को लॉर्ड बेडेन पावेल ने इस संगठन का स्थापना किया था। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत मुख्य अतिथयों के द्वारा संस्था संस्थापक लॉर्ड बेडेन पावेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

वहीं इस अवसर पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सचिव स्काउट एण्ड गाईड जीवानन्द मिश्रा ने कहा यह संस्था अनुशासित जीवन जीने की कला का साथ सामाजिक सरोकार, विषम परिस्थिति में अपनी सुरक्षा करते हुए लोगों की मदद एवं आभाव को अवसर में बदलने का गुर सिखलाती है।

वहीं इस दौरान  स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बरौनी गढ़हरा रेल परिसर क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी चलाया। स्थापना काल से ही यह संस्था लगातार देशहित एवं समाजहित के लिए लगातार कार्य कर रही है। मौके पर जिला सचिव जीवानन्द मिश्रा, डीओसी मनीष कुमार, जिला कोसाध्यक्ष एफडी मुंडा एवं डीटीसी विपिन कुमार पांडे ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मौके पर जिला आयुक्त गाईड डॉ शालिनी जैन, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ राजकुमार, अनामिका कुमारी, वंदना मिश्रा, खुशबू सिन्हा, नेहा कुमारी आदि पदाधिकारी को स्टिकर लगाकर सम्मानित किया। मौके पर मो महताब,रेणु सिंह, सत्यम कुमार, संजय कुमार, चंदन कुमार, स्वाति कुमारी, अंकु कुमारी, श्रुती कुमारी, बबली कुमारी,  मुन्नी देवी, शत्रुधन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment