सिमरिया धाम में सकारात्मक आश्वासन के आलोक में अगले आदेश तक के लिए सांकेतिक धरना स्थगित करने का लिया गया निर्णय 

डीएनबी भारत डेस्क

सर्वमंगला सिद्धाश्रम सिमरिया धाम के केंद्रीय समितियों के द्वारा शान्ति वार्ता अन्तर्गत सकारात्मक आश्वासन के आलोक में अगले आदेश तक के लिए सांकेतिक धरना स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

इस आशय की जानकारी देते हुए सिद्धाश्रम के मीडिया प्रभारी नीलमणि रंजन ने बताया कि रेल पूल निर्माण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्तालाप एवं स्थानीय सांसद सह मंत्री ,जनप्रतिनिधियों के लिखित निवेदन पत्र परम पूज्य स्वामी चिदात्मन् जी महाराज के नाम भेजने के कारण स्वयं गुरूदेव के आदेश से हजारों भक्तों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।

इस समस्त कार्यक्रम की मध्यस्थता लोकसभा टीवी के श्याम किशोर सहाय,राज किशोर सहाय ने मुख्य भूमिका निभाई, वहीं धरना स्थल पर उपस्थित आश्रम के व्यवस्थापक रविंद्र ब्रह्मचारी, संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महासचिव राज किशोर प्रसाद सिंह, सचिव दिनेश प्रसाद सिंह,प्रो विजय झा,प्रो घनश्याम झा,प्रो प्रेम, कोषाध्यक्ष नवीन प्रसाद सिंह,सुलभानंद, सत्या नंद,

अमरेंद्रानंद कौशलेंद्र नंद,रितेशानंद, संजयानंद, ज्ञानानंद,राधेशवर नंद,निपेंद्र सिंह,सुदर्शन सिंह,पटेल सिंह,विजय सिंह,गौरी शंकर,अरविंद चौधरी,राजीव कुमार,राम किंकर चौधरी मधुसूदन मिश्र बब्लू सिंह,मणिकांत सिंह, राधा रमण सिंह,वीरेंद्र झा,सदानंद झा,मुकेश झा,रमेश झा,राजेश झा,दिनेश झा,श्याम झा राम झा लक्ष्मण झा,राम शंकर झा सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट