बछवाड़ा के बलान नदी में मछली मारने के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली पंचायत के भरौल गांव के रविवार की शाम मछली मारने के दौरान बलान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रुदौली पंचायत के भरौल गांव वार्ड संख्या 4 निवासी स्व फुचो सहनी का करीब 38 वर्षीय पुत्र जोगेश्वर सहनी के रूप में की गई है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति बलान नदी में मछली मार रहा था। उसी दौरान नाव पर से पैर फिसल जाने के कारण उक्त व्यक्ति गहरे पानी में चला गया। जिससे डूबकर मौत हो गई। बलान नदी के किनारे खरे लोग जब उक्त व्यक्ति को नाव पर से गिरते देखा तो शोरगुल करने लगे। शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। जब तक लोग उस व्यक्ति को बलान नदी से निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना को दिया। बछवाड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने पीछे दो पुत्र और पांच पुत्री छोड़ गए है।

बेगूसराय बछवाड़ा संवादाता सुजीत कुमार की रिपोर्ट