नालंदा में दहेज के लोभियों ने विवाहिता को पिलाया जहर हुई मौत

घटना नालंदा जिला के भागण बीघा थाना क्षेत्र के पचासा गांव की।

घटना नालंदा जिला के भागण बीघा थाना क्षेत्र के पचासा गांव की।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिला अंतर्गत भागण बीघा थाना क्षेत्र के पचासा गांव में बाइक और सोने का चैन नहीं देने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर महिला को जबरन जहर पिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पति समेत घर के सभी सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतिका के मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान भागण बीघा थाना क्षेत्र के पचासा गांव के राजू यादव की 25 वर्षीय पत्नी मांडवी कुमारी के रूप में हुई है। थरथरी थाना क्षेत्र के त्रिभुवनबीघा निवासी मृतिका के भाई विपिन कुमार ने बताया कि 2017 में चंदेश्वर यादव के पुत्र राजू यादव से धूमधाम से शादी की गई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा।

कुछ महिनों बाद पति द्वारा बाइक और सोने का चेन की मांग किए जाने लगा। इसके लिए बार-बार उसे प्रताड़ित किया जाता था। 2020 में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। जिसके बाद मृतिका ससुराल गई थी। बावजूद उसके साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाना शुरू था। रविवार की देर रात उसने फोन कर मां को बताई कि पति और ससुराल वालों ने मिलकर जबरन उसे जहर पिला दिया है। इसके बाद जब मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो कमरे में उसका शव पड़ा हुआ था। पति और ससुराल के अन्य सदस्य गांव छोड़कर फरार थे। स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश

Nalanda
Comments (0)
Add Comment