डीएम बेगूसराय ने चार दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

खेल स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम साधन:- डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा

खेल स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम साधन-  डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाहा

डीएनबी भारत डेस्क 

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार पटना एवं जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर बेगूसराय के मैदान में 25 से 28 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय राज्यस्तरीय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ बेगूसराय जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अमूल्य रत्न, एमआरजेडी कॉलेज के प्राचार्य अशोक सिंह, कॉलेज के प्रोफेसर अशोक यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बेगूसराय के जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि खेल वर्तमान समय में स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम साधन है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है।

पहले कहावत थी खेलोगे कूदोगे बनोगे खराब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब लेकिन यह कहावत अब बदल चुकी है अब खेलों के माध्यम से भी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की सलाह देते हुए कहा कि बिहर के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं जरूरत है लक्ष्य को निर्धारित कर किसी कार्य को करने की।

इस अवसर पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय निशांत कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता को कराने में जिला प्रशासन एवं कॉलेज प्रबंधन का बहुत बड़ा सहयोग मिला है। खेल विभाग का प्रयास है कि खिलाड़ियों को इस आयोजन के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। आगत अतिथियों का स्वागत प्रतीक चिन्ह से खेल पदाधिकारी निशांत कुमार के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार ने किया। जबकि स्वागत गान जिले के संगीत शिक्षक राजेश कुमार, सचिन कुमार, कविता कुमारी की टीम ने खेल-खिलाड़ी-खेल एवं ताइक्वांडो गीत गाकर खिलाड़ियों को काफी उत्साहित कर दिया। तत्पश्चात मैदान में जाकर डीएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए एवं बैलून को हवा में उड़ा कर मैच का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ताक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतने वाली बेगूसराय की बेटी श्रेया रानी को जिलाधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी भी खिंचवाई।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त एवं जिला ताइक्वांडो संघ बेगूसराय के जिला सचिव नन्दू कुमार, रेफरी सुजीत कुमार, विक्की कुमार, सादान प्रवीण, शुशील कुमार एवं जिले के शारीरिक शिक्षक एवं ताइक्वांडो कोच मणिकांत का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

आयोजन शुरू होने से पूर्व बेगूसराय जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के द्वारा मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन किया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीव ठाकुर, अरुणभ पंकज, चंद्र कुमार,पल्लवी कुमारी, देवेन्द्र सिंह, रामबाबू सिंह, अशोक कुमार, दीपक कुमार दीप, संदीप कुमार, रितेश कुमार, अमन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Begusarai