बेगूसराय में विभिन्न परियोजनाओं हेतू भूमि उपलब्धता को लेकर डीएम ने किया समीक्षा बैठक

 

 

बेगूसराय में विभिन्न परियोजनाओं हेतू भूमि उपलब्धता को लेकर डीएम ने किया समीक्षा बैठक

डीएनबी भारत डेस्क 

समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी, बेगूसराय रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में विभिन्न परियोजनाओं हेतु भूमि उपलब्धता संबंधित बैठक आहूत की गयी।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, सभी अंचल अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।

बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा पंचायत सरकार भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र हेतु वांछित भूमि, विद्युत विभाग से संबंधित वांछित भूमि, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित वांछित भूमि, अन्य विभाग यथा-कल्याण विभाग, वन विभाग, सहकारिता विभाग, बिजली विभाग, गृह विभाग, आदि से संबंधित भूमि अधियाचना से संबंधित समीक्षा की गयी।

जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के द्वारा विभिन्न विभागों की भूमि उपलब्धता संबंधी प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी। भूमि का सीमांकन करने, विवाद होने की स्थिति में समाधान का निराकरण संबंधी बैठक आहूत की गयी।

भूमि उपलब्धता के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि सभी विभाग के स्तर से भी VC के माध्यम भूमि उपलब्धता की समीक्षा की जा रही है। मुख्य सचिव, बिहर पटना के द्वारा समय-समय पर पंचायत सरकार भवन हेतु भूमि उपलब्धता की समीक्षा की जाती है।

जिला पदाधिकारी द्वारा भूमि विवाद के मामलों में गुणवतापूर्ण निष्पादन करने का निदेश सभी अंचलाधिकारियों को दिया गया।

#dmbegusarai