डीएम बेगूसराय की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा कार्यशाला के महत्वपूर्ण विषय वस्तु पर भी प्रकाश डाला गया है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा कार्यशाला के महत्वपूर्ण विषय वस्तु पर भी प्रकाश डाला गया है।

डीएनबी भारत डेस्क 

28 जून को बेगूसराय जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जुबली हाल आईओसीएल, टाउनशिप, बरौनी में जिले के सभी पंचायतों में सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) के स्थानीयकरण के 9 विषयों में सतत विकास लक्ष्यों के विषयगत दृष्टिकोण पर जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी मुखियागण के लिए दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पंचायतों को सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) के सभी 9 विषयों को हासिल करना है। चूंकि जिले के ज्यादातर पंचायतों ने ग्राम सभा के बैठकों का आयोजन कर तीनो विषयों पर कार्य करने का संकल्प किया गया है।

फिलहाल तीन विषयों पर 1: गरीबी मुक्त आजीविका उन्नत ग्राम पंचायत, विषय 2. आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा युक्त ग्राम पंचायत एवं विषय 3 सामजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत के बारे में केन्द्रित हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सतत् विकास लक्ष्य वैश्विक हैं लेकिन ग्राम स्तर पर इन्हें दृढ़ संकल्प एवं पंचायती राज संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिले के मुखियागण को समर्थ (क्षमता) के मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए क्योंकि वे ग्राम पंचायत के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि देश के कई राज्यों में ग्राम पंचायतें आदर्श कार्य कर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त कर रही हैं। बेगूसराय जिले में भी कई ऐसे पंचायतें हैं जो आदर्श कार्य कर रही है। सतत विकास के लक्ष्यों के स्थानीयकरण के विषय पर पंचायतों के द्वारा अनेकों कार्य किया जाना है एवं इसके लिए ग्राम पंचायतें संकल्पकृत हैं।

इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतों द्वारा लिए गए संकल्पों पर कार्य करने हेतु एक समझ बनाना है एवं ग्राम पंचायतों को आदर्श कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा कार्यशाला के महत्वपूर्ण विषय वस्तु पर भी प्रकाश डाला गया है। जिला पंचायत संसाधन केंद्र के पदाधिकारी रवि कुमार के द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के 9 विषयों एवं आत्मनिर्भर ग्राम पंचायत विषय पर प्रस्तुति कर प्रतिभागियों का उन्मुखीकरण किया गया।

वहीं नोडल पदाधिकारी प्रवीन कुमार के द्वारा विषय 1 गरीबी मुक्त आजीविका उन्नत ग्राम पंचायत विषय पर प्रस्तुति की गयी। डी.पी.आर.सी. के राम पुकार सहनी के द्वारा विषय 2: सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत की प्रस्तुति की गयी।कार्यशाला में जिला पंचायत संसाधन केंद्र के पदाधिकारियों के द्वारा 9 विषयों पर राष्ट्रीय स्तर पर दिए जाने वाले सभी 9 विषयगत पंचायत पुरस्कार से प्रतिभागियों को प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अवगत कराया गया एवं ग्राम पंचायत द्वारा पुरस्कार हेतु नामांकन की प्रक्रिया एवं पुरस्कार की पात्रता से सम्बंधित संधारित किये जाने वाले दस्तावेजों, अभिलेखों इत्यादि से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

कार्यशाला के द्वितीय सत्र में जिले में आदर्श कार्य करने वाली पंचायतों को जिला स्तरीय पंचायत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिले के उप विकास आयुक्त श्री सुशांत कुमार के द्वारा निम्नलिखित श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार एवं मुकेश कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पुरस्कार की श्रेणी

पुरस्कृत पंचायत

1. गरीबी मुक्त आजीविका उन्नत पंचायत ग्राम पंचायत – अरवा प्रखंड बछवाड़ा

2.स्वस्थ पंचायत- ग्राम पंचायत -वीरपुर पूर्वी, प्रखंड वीरपूर

3.जल पर्याप्त पंचायत ग्राम पंचायत लखनपुर, प्रखंड – भगवानपुर

4.बुनियादी संरचना में आत्मनिर्भर पंचायत ग्राम पंचायत नावकोठी, प्रखंड नावकोठी

5. सामजिक रूप से सुरक्षित पंचायत ग्राम पंचायत – रानी-1, प्रखंड बछवाड़ा

6.सुशासन वाली ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत सिह्मा, प्रखंड मटिहानी

7. ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार ग्राम पंचायत नावकोठी, प्रखंड नावकोठी

कार्यशाला के अंत में जिला पंचायत राज पदाधिकारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी। कार्यशाला आयोजन के दौरान जिला पंचायत कार्यालय एवं जिला पंचायत संसाधन केंद्र, बेगूसराय के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित इस दौरान कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुशांत कुमार एवं मुकेश कुमार सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Begusarai