डीएम बेगूसराय के निर्देश पर विकास मित्रों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाह के निर्देश पर विभिन्न विभागो द्वारा चलाये जा रहे विकासात्मक योजनाओं एवं इसमें विकास रजिस्टर वर्जन -2 की भूमिका से सभी विकास मित्रों को अवगत कराने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

डीएम बेगूसराय रोशन कुशवाह के निर्देश पर विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे विकासात्मक योजनाओं एवं इसमें विकास रजिस्टर वर्जन -2 की भूमिका से सभी विकास मित्रों को अवगत कराने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

डीएनबी भारत डेस्क 

शुक्रवार 10 मार्च को दिनकर सभा भवन में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कल्याण हेतु विभिन्न विभागों द्वारा चलाये जा रहे विकासात्मक योजनाओं एवं इसमें विकास रजिस्टर वर्जन -2 की भूमिका से सभी विकास मित्रों को अवगत कराने हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास मित्रों को संबोधित करते हुए डीएम बेगूसराय ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के विकास में विकास मित्रों की सर्वाधिक अहम भूमिका है। विकास मित्र इन समुदायों को जागरूक करने के साथ-साथ उन तक सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। डीएम द्वारा विकास मित्रों को ऑनलाईन पोर्टल पर डाटा की सही-सही प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया ताकि लाभुक को भविष्य में कोई दिक्कत न हो तथा अपात्र व्यक्ति को योजना का लाभ न मिलें।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लिए सार्वजनित वितरण प्रणाली अन्तर्गत वन नेशन वन कार्ड योजना के संबंध में जानकारी दी गई एवं विकास मित्र द्वारा पूछे गये सवालों का जबाव भी दिया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के वास भूमिहीन व्यक्तियों को पांच डिसमिल भूमि उपलब्ध कराने, बेदखल पर्चाधारी को दखल दिलाने हेतु दखल देहानी कार्यक्रम तथा समुदायिक भवन सह वर्क शेड निर्माण हेतु 50 x 60´ भूमि चिन्हित करने के संबंध में जानकारी दी गई। जिला योजना पदाधिकारी द्वारा कौशल युवा प्रशिक्षण योजना, स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना एवं स्वयं सहायता भत्ता योजना के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग यथा लोक – स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा नल का जल, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री विकास योजना, समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, दिव्यांग कार्ड, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन संबंधि में जानकारी दी गई। जिला समन्वयक, आयुष्मान भारत योजना द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध विकास मित्रों आवश्यक जानकारी दी गई। कार्यपालक अभियंता, विद्युत द्वारा नये विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु आवेदन देने एवं “सुविधा एप” के संबंध में जानकारी दी गई।

दूरभाष पर जानकारी प्राप्त करने एवं शिकायत करने हेतु दूरभाष सं0 1912 के संबंध में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं के प्रसव, शिशु को आवश्यक पोषण एवं टीकाकरण आदि की जानकारी दी गई। चिकित्सकीय परामर्श हेतु टॉल फ्री नं 104 के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा मत्स्य विभाग, जिला समन्वय, समेकित बाल विकास शाखा द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन, पोशाक योजना आदि के संबंध में भी विकास मित्रों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, विभिन्न योजनाओं ऑनलाईन पोर्टल एवं टॉल फ्री नं के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

बैठक में अपर समाहर्त्ता, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक, आईसीडीएस शाखा, कार्यपालक अभियंता विद्युत एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण पदाधिकारी, जिला श्रम संसाधन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Begusarai