वीरपुर में दीवार गिरने से 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल

डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पुर्वी पंचायत के वार्ड नं 11 में सोमवार को नव वर्ष के शुभ अवसर पर अहले सुबह में हंशी खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया।घर से डेरा पर जानवरों को खाना देने के लिए जा रही एक 50 वर्षीय महिला के उपर मोहम्मद कमाल के घर का दीवार गीर गाय।

जिससे उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी।चिखख पुकार सुनकर जब लोग आए तो दीवार के निचे दवी महिला को बरी मशक्कत बाद निकला गया और स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया। पीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया है।

घायल महिला की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 11 के स्वर्गीय राजेन्द्र ठाकुर के 50 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी के रूप में किया गया है।इस संबंध में घायल महिला के पुत्र वीरेश ठाकुर व परिजनों ने बताया कि मां घर से डेरा पर जानवरों को खाना देने के लिए जा रही थी। इसी दौरान मोहम्मद कमाल के घर का दीवार मां के उपर गीर गाय। जिससे मां गंभीर रूप से घायल हो गई है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट