बेगूसराय के भगवानपुर में जिला मुखिया संघ की बैठक, मुखिया हत्याकांड को लेकर…

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला मुखिया संघ की एक बैठक रविवार को रसलपुर गांव स्थित मुखिया मुन्ना सहनी के आवास पर हुई जिसमें मुख्य रूप से परना के मुखिया वीरेद्र शर्मा की हत्या पर चिंता जताई गई और सरकार से अपराधियों को फांसी दिलाने की मांग की गई। साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में आगामी आठ फरवरी को मुखिया वीरेंद्र शर्मा के हत्या के विरुद्ध में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष मो हसन ने कहा कि मुखिया वीरेंद्र शर्मा की हत्या होने पर मुखिया संघ गम्भीर है। मुखिया संघ वीरेद्र शर्मा के पीड़ित परिवार के साथ है।

पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक संग्रह कर रही है जल्द ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि संघ के साथ रहने से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। साथ ही प्रशासनिक मतभेद की भी चर्चा मुखिया द्वारा बैठक के दौरान किया गया। उक्त मौके मुखिया अनिल सिंह, मुन्ना सहनी, सोनू तांती, सुनील कुमार राय, शिवशंकर महतो, रजनीश कुमार सिंह, सुरेंद्र पासवान, मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र सहनी, नीरज कुमार बबलू, शिवनारायण सुमन, सुरेंद्र सुमन, मुकेश राय, अनुराग कुमार, मुखिया संघ के जिला सचिव प्रतिनिधि अरबिंद कुमार, मंसूरचक प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इजहार अंसारी, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे।

भगवानपुर, बेगूसराय से गणेश प्रसाद 

BegusaraibiharBihar newsDNBDNB Bharat
Comments (0)
Add Comment