समस्तीपुर: धान से चावल तैयार करने के दौरान मशीन में फंसी महिला, घटनास्थल पर दर्दनाक मौत

 

घटना दहियार गांव के वार्ड संख्या-8 की है। मृतक गांव के ही राजाराम मंडल की 35 वर्षीय पत्नी शांति देवी है।

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी के दहियार गांव से आ रही है जहाँ धान से चावल तैयार करने के दौरान एक महिला मशीन में फंस गई। जिसके कारण महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना दहियार गांव के वार्ड संख्या-8 की है। मृतक गांव के ही राजाराम मंडल की 35 वर्षीय पत्नी शांति देवी है।

जिसकी धानकुट्टी मशीन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना होते ही गांव में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि उक्त महिला अपने घर के पास ही धान कूटने वाले ट्रैक्टर चालित मशीन पर अपनी धान कुटाई कर रही थी। इस दौरान महिला बर्तन में धान भर कर मशीन में डाल रही थी। इसी के क्रम में महिला की साड़ी व सिर का बाल फंस गया।

जब तक ट्रैक्टर चालक इस बात को समझ पाता तब तक महिला की गर्दन मशीन में फंसकर गर्दन साड़ी से दब गई और बाल उखड़ गया। ग्रामीणों के द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बहेरी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक एवं उसके सहयोगी ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।

घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर ओपी पुलिस ने मृतक महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी शुरू की, लेकिन पोस्टमार्टम करने से परिवार के लोगों ने मना कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जानकारी लेने के लिए पहुंच गए।मृतक महिला मेहनत और खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट