देश के प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद जयंती के अवसर पर डीएम एवं एसपी ने उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बेगूसराय के डीएम एवं एसपी ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिर्फ देश के प्रथम राष्ट्रपति ही नहीं थे बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व थे।

बेगूसराय के डीएम एवं एसपी ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिर्फ देश के प्रथम राष्ट्रपति ही नहीं थे बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व थे।

डीएनबी भारत डेस्क 

देश के प्रथम राष्ट्रपति सह स्वतंत्रता सेनानी डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर आज बेगूसराय में भी बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा एसपी योगेंद्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर बेगूसराय के डीएम एवं एसपी ने कहा कि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिर्फ देश के प्रथम राष्ट्रपति ही नहीं थे बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्तित्व थे।

चंपारण आंदोलन के क्रम में उन्होंने गांधी जी के साथ मिलकर ऐसी योजना बनाई जिसने स्वाधीनता संग्राम की दिशा ही बदल कर रख दी थी । साथ ही साथ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने संविधान निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई जिसे देश आज भी याद करता है तथा उनके पदचिन्ह पर चलकर आज देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है।

Begusarai