डीसीएलआर ने किया बरौनी अंचल का निरीक्षण

 

डीएनबी भारत डेस्क 

अपर समाहर्ता बेगूसराय राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर डीसीएलआर बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप ने शनिवार को बरौनी अंचल एवं अंचल क्षेत्र अंतर्गत महना पंचायत के चकबल्ली मौजा में दखल कब्ज़ा की मामले को गंभीरता से जांच किया तथा स्थल निरीक्षण कर अधिनस्थ अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों का मंतव्य लिया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीएलआर बेगूसराय ऐश्वर्य कश्यप ने बताया कि मामला उच्च न्यायालय में लंबित मामलों, दख़ल कब्जा, रोक सुची से खसरा हटाने आदि कार्यों के निष्पादन, जनता दरबार, जनशिकायत, लोक शिकायत निवारण, प्रथम अपीलीय प्राधिकार, दाखिल ख़ारिज से संबंधित मामलों के बारे में दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर अंचल अधिकारी बरौनी सुजीत सुमन, राजस्व पदाधिकारी धीरज कुमार, अंचल निरीक्षक मुरारी प्रसाद सिंह, राजस्व कर्मचारी मंजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

BarauniBegusaraibiharDNBDNB Bharat
Comments (0)
Add Comment