दशकंधर रावण एवं कुम्भकरण का उर्वरक नगर हर्ल बरौनी मैदान में किया गया पुतला दहन

 

डीएनबी भारत डेस्क

श्री भारतेश्वर दुर्गा मंदिर उर्वरक नगर एवं हर्ल बरौनी के संयुक्त तत्वावधान में विजयादशमी दशहरा के उपलक्ष्य पर उर्वरक नगर मैदान में कुम्भकरण एवं दशकंधर रावण के पुतला दहन हनुमंत के द्वारा किया गया। जुलूस श्री भारतेश्वर दुर्गा मंदिर उर्वरक नगर से निकल कर जीरोमाइल ओपी होते हुए गोल्मबर होते हुए मुख्य मार्ग से भीड़ के बीच होते हुए दहन स्थल पर पहूंचा।

मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान बेगूसराय मनीष सपरिवार,यूनीट हेड हर्ल बरौनी संजय कुमार गुप्ता सपरिवार ,एचआर हर्ल मनीष कुमार, एसडीओ सदर राजीव कुमार सपरिवार, सदर डीएसपी सुबोध कुमार, सदर डीएसपी -टू भास्कर रंजन,

डीएसपी रेल गौरव पांडेय, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय,बीडीओ अनुरंजन कुमार, सीओ सुरज कांत, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा संतोष कुमार झा,पुलिस निरीक्षक रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष जीरोमाइल ओपी चन्दन कुमार,बीपीआरओ ऋमझिम गुड़िया, पुलिस अवर निरीक्षक रीना कुमारी, आपूर्ति पदाधिकारी बरौनी दीपक भारद्वाज,

प्रमुख कार्यकर्ता नवीन कुमार को पुलिस कप्तान बेगूसराय मनीष ने चादर से सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक, ड्रॉन कैमरा, पुलिस बज्र वाहन, अग्निशमन, एम्बुलेंस, बॉडी प्रोटेक्शन फोर्स, महिला पुलिस बल, शस्त्र पुलिस बल, लाठी पार्टी सहित अन्य तैनात रहे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

a