बेगूसराय में दादी के दाह संस्कार में शामिल होने गया पोता की गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहराम

घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर गंगा घाट की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में दादी के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए गया पोता की गंगा नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही  परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मुंगेर गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र यादव का पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि कृष्ण कुमार की दादी की मौत हो गई थी।

इस मौत के बाद दाह संस्कार के लिए मुंगेर गंगा घाट गए हुए थे। मुंगेर गंगा घाट पर दास संस्कार होने के बाद कृष्ण कुमार स्नान करने के लिए गंगा घाट में गए। स्नान करने के दौरान ही पैर फिसल जाने के कारण वह गंगा नदी में डूब गया। डूबता देख लोगों ने कृष्ण कुमार को बचाने का भरसक प्रयास किया।लेकिन बचा नही सका जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद गंगा नदी के पानी से शव बरामद किया गया।

वहीं  घटना की सूचना परिजनों के द्वारा साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक कृष्ण कुमार 10th क्लास का छात्र था। और पढ़ाई लिखाई में काफी तेज तर्रार था।

डीएनबी भारत डेस्क